काशी चक: बिरनावा में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला किया, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, 11 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिक भी शामिल
काशीचक थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर दीप सिन्हा, कुणाल कुमार और बालेश्वर दास घायल हो गए। इनके अलावा दो सिपाही और एक चौकीदार भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।हमले के बाद थाना प्रभारी गौतम कुमार की देखरेख में जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया