राजगढ़: ददरेवा में पेयजल संकट से तंग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 4 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़े युवा, कहा- 'पानी हमारा अधिकार है'
Rajgarh, Churu | Jun 8, 2026 ग्राम पंचायत ददरेवा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने और प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीण प्रमोद पूनिया, सुशील राजपुरोहित, कार्तिकेय राजपुरोहित, सुनील माली, रोहतास पूनिया सहित कई युवा अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। ग्रामीण मांग को लेकर करीब चार घंटे तक टंकी पर डटे रहे।