हनुमानगढ़: जंक्शन में गोल्ड लोन चुकाने के बाद गिरवी सोना न लौटाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में गोल्ड लोन चुकाने के बाद भी गिरवी रखा सोना नहीं लौटाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर एक गोल्ड लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल जंक्शन थाना के एएसआई प्रताप सिंह कर रहे हैं।