खरगोन के कुंदा नगर क्षेत्र स्थित लवकुश विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ब्रजवास कॉलोनी का रास्ता खोलने की मांग उठाई। रहवासियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें संकरी और टेढ़ी-मेढ़ी गलियों से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि ब्रजवास कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक सीधा और आसान रास्ता उपलब्ध है।