भुल्लनपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी, महिला और मासूम बेटी की मौत, मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | May 11, 2026 मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुल्लनपुर इलाके में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।