कोल: नवागत DM ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण एजेंसी को दिए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश
Koil, Aligarh | Feb 3, 2024 नावागत डीएम विशाख जी अय्यर जिलाधिकारी का कार्यभार सँभालने के बाद एक्शन में दिखाई दे रहें हैं। चार्ज सँभालने के बाद ही शनिवार को डीएम विशाख जी अय्यर द्वारा RMPSU का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही एजेंसी को निर्देशित किया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए।