कोल: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 3, 2024 थाना सिविल लाइन के जिला कारागार में जेल में निरुद्ध एक बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतक शकील देहली गेट इलाके के सराय मियां का रहने वाला था और आपसी विवाद व मारपीट के मामले में कारागार में निरुद्ध था। घटना के बाद पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।