उदवंत नगर: आरा–सासाराम रोड पर दर्दनाक हादसा: उदवंतनगर पेट्रोल पंप के पास ट्रक-पिकअप भिड़ंत में मोनू की मौत
भोजपुर जिले के आरा–सासाराम मुख्य मार्ग पर रविवार की रात उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य