सहारनपुर: भाजपा पार्षद के बेटे पर दबंगई का आरोप, साथियों संग युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा
सहारनपुर के वार्ड-26 स्थित प्रकाश लोक कॉलोनी में भाजपा पार्षद के बेटे पर दबंगई दिखाने और युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने पार्षद और उसके बेटे से जान का खतरा बताते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।