बीना: ग्राम हांसुआ में 80 वर्षीय वृद्ध ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | Jun 4, 2025 जगदीश यादव निवासी ग्राम हांसुआ रात में घर सो रहे थे। लेकिन रात में जब परिजन उठे तो उन्हें कमरे में नहीं देखा। इसके बाद परिजन वृद्ध की तलाश करने लगे तभी वृद्ध को घर के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता देखा। सूचना मिलते ही बुधवार करीब 8:30 बजे जवान पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।