चैनपुर: जर्जर आवास, बंद जलमीनार, पेयजल संकट और शिक्षा की कमी से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदोरा पंचायत की बिंदोरा हरिजन टोली (हरिजन कॉलोनी) आज भी विकास की मुख्यधारा से काफी दूर है। करीब चौबीस से पच्चीस परिवारों की इस बस्ती में सड़क, शुद्ध पेयजल, आवास, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कई सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक यहां के लोगों को नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीण कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।