चैनपुर: बढ़ौना गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाना में कराई प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर के बढ़ौना गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आज शुक्रवार को 3 बजे चैनपुर थाना पर पहुंचा घायल व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी मुन्ना राम ने दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी गुरुवार की देर रात्रि गांव के ही तीन लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे।