मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी में ससुराल में 60 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
पलामु जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में शनिवार रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल से बरामद किया गया। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गेठा गांव निवासी सीताराम राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे म