दुमका: सोनवाडंगाल में कार चालक से मारपीट के आरोप में 100-150 अज्ञात लोगों पर केस हुआ दर्ज
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 रेलवे स्टेशन रोड पर सोनवाडंगाल मोहल्ले में मंगलवार की सुबह जिस कार की टक्कर से युवती की मौत हुई थी उस युवती की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों की पिटाई से घायल हुए चालक को इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया है।