दुमका: SP कॉलेज सभागार में संताली भाषा साहित्य एवं आदिवासी सांस्कृतिक परिषद द्वारा मनाया गया संताली साहित्य दिवस
Dumka, Dumka | Apr 11, 2024 गुरुवार को SP कॉलेज सभागार में संताली भाषा साहित्य एवं आदिवासी सांस्कृतिक परिषद द्वारा संताली साहित्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव ने कहा कि साहित्य और संस्कृति हमारी सभ्यता और समाज का आधारभूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि संताली साहित्य एक समृद्ध भाषा है।