दुमका: दुमका के नेतुर पहाड़ी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।
Dumka, Dumka | Apr 11, 2024 दुमका जिला के नेतुर पहाड़ी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के धावाटॉड निवासी सुमित कुमार राय के रूप में हुई।