निरसा में दिनदहाड़े हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चौर
#निरसा: निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बार फिर बाइक चोर सक्रिय हो गए। तिलतोड़िया, मदनपुर निवासी खोखन राय चौधरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH10BT1808) चोरी हो गई।
पीड़ित के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक कोलकाता-दिल्ली मार्ग के सर्विस रोड स्थित लाइब्रेरी के पास खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बाइक चोर निरसा हटिया रोड की ओर भाग निकला। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
पीड़ित ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हीरो स्प्लेंडर (JH10BT1808) के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 7004955752 पर संपर्क करें या निकटतम पुलिस थाना को सूचित करें, ताकि बाइक की बरामदगी में सहायता मिल सके।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है News Nirsa