उच्चैन: 45 डिग्री में अग्नि तपस्या का आज अंतिम दिन, नगला तेरहियां में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
उच्चैन के गांव नगला तेरहियां में 45 डिग्री तापमान व तपती धूप के बीच श्री राम जानकी आश्रम के महंत रामगिरी बाले महाराज की 25 दिवसीय अग्नि तपस्या आज पूरी हो रही है। बाबा रोज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक खुले मैदान में चारों ओर अग्नि जलाकर साधना कर रहे हैं।