कैराना: कांधला पुलिस ने गौकशी और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित ₹5000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 15, 2026 शामली जिले के थाना कांधला पुलिस ने बताया कि 12 मई की रात्रि में पुलिस टीम मोहल्ला खैल में खलील के घर सत्यापन के लिए गई थी। जहां गौकशी होती पाई गई थी। इस दौरान आरोपी खलील ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था और गोली भी चलाई थी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में खलील पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसके पुत्र फरार हो गए थे।