मोरनी: गांव चरणीय के नजदीक हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
चरणीय के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल को टिप्पर चालक के द्वारा टक्कर मारी गई है। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मोटरसाइकिल सवार को कालका अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई।