नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास में जबरन घुसने का प्रयास करने और सड़कों पर अराजकता फैलाने के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।
संसद में जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस लगातार सड़कों पर टकराव और अराजकता की राजनीति कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को पहले ही नकार चुकी है।