हाथरस: हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बिछिया से अभियुक्त को गिरफ्तार, 50 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब बिक्री तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बिछिया निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।