अरवल: भीषण गर्मी से छात्रा बेहोश, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती, स्कूलों में बढ़ी परेशानी
Arwal, Arwal | May 20, 2026 अरवल जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सदर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा तत्काल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।