सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गागलहेड़ी थाना पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम अवैध स्मैक, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।