कैराना: CBSE 12वीं में कैराना की बेटी सना ने जिले में तीसरा स्थान हासिल कर कैराना की टॉपर बनीं, IAS बनना है सपना
Kairana, Shamli | May 14, 2026 कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी गुलबहार की बेटी सना ने इसी बात को सच साबित कर दिखाया है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सना ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा परिणाम में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शामली जिले में तृतीय स्थान हासिल किया है।