पूरनपुर: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक निर्देश पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम मकरन्दपुर गौटिया निवासी नसीर अहमद पुत्र बुन्दा की चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महेन्द्रा टावर के पास से पुरानी बाइक चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए उसे काटकर अलग-अलग पार्ट्स किए।