हज़ारीबाग: इमली कोठी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर
हजारीबाग के इमली कोठी चौक पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक 16 चक्का ट्रक (JH 02 AT 9492) ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खीरगांव निवासी 24 वर्षीय संदीप ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।