पुनासा: तीर्थनगरी में दर्शन के लिए लाइन में खड़े युवक की हार्ट अटैक से मौत, लंबी कतार में खड़े रहने से बढ़ा रक्तचाप
Punasa, Khandwa | Jan 25, 2026 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार शाम दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में खड़े एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी बुबुल (40) के रूप में हुई है। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे वे बेहोश हो गए। जानकारी रविवार सुबह 9 बजे की है