सकरिया में आवारागर्दी करते ससुर-दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी
बाबूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सकरिया में आवारागर्दी करते दामाद रमेंश यादव और ससुर शरण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । दामाद रमेश यादव रजरवार गांव निवासी जबकि ससुर शरण यादव सकरिया निवासी बताया जा रहा है । गुरुवार की दोपहर 1230 बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों का सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पेश करने के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।