कानपुर: कानपुर से लोधेश्वर मंदिर जा रहे बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौके पर एक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
लखनऊ ,अयोध्या रोड पर सोमवार दिन रात दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। कानपुर से बाराबंकी लोधेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें कानपुर के एक युवक अमित की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। परिजनों ने मंगलवार 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस से बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें यह घटना की जानकारी हुई थी।