ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में तीन भाइयों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार किया
Takha, Etawah | May 9, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में तीन भाइयों के घरों के ताले तोड़कर हजारों का माल पार आपको बताते चले ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला बंधा गांव में चोरों ने बंद पड़े तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर घरों से गेहूं, सरसों, साइकिल और सेक्शन पाइप उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रिश्तेदारी से वापस लौटने पर हुई।