संग्रामपुर: बुनियाद केंद्र, संग्रामपुर में मुफ्त नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर शुरू
संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 से एक माह तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘सक्षम’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं