कानपुर: अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने नजीराबाद स्थित जेके मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नजीराबाद स्थित जेके मंदिर का निरीक्षण कर अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय विपिन कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त जेके मंदिर पहुंचते हैं।यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डाइवर्जन किया गया है।