कानपुर: शहर में 2 सितंबर से अभियान चला कर ढूंढे जाएंगे कुष्ठ रोगी, घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
कानपुर शहर में अभियान चलाकर 2 सितंबर से कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक रंजन ने बताया,अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाएगी और 2 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की लक्षण की आधार पर स्क्रीनिंग करेगी क्योंकि समय रहते लक्षण पता चल जाने से कुष्ठ रोग का इलाज संभव है वरना यह दिव्यांगता का रूप ले लेता है।यह अभियान 14 दिन तक चलेगा।