कानपुर: 29 अगस्त को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी मैदान में हो सकती है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा, तैयारी शुरू
29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 घंटे शहर में मौजूद रहेंगे।इस दौरान वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें कई लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर वासियों को करोड़ों की सौगात देने शहर आ रहे हैं।