कानपुर: रावतपुर में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, ज्वेलरी और नगदी की पार
रावतपुर के कमलेश्वर गेस्ट हाउस से चंद कदम की दूरी पर एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाकर तोड़कर ज्वेलरी और नगदी पार कर दी। पीड़ित ने बताया कि रात के लगभग 2 से 3 बजे के बीच जब सब लोग सो रहे थे इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गए।