धनौरा: गजरौला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को बाइक के साथ किया गिरफ्तार
सोमवार दोपहर करीब 1:00 गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान कर रही थी। इस दौरान बसेली रेलवे फाटक की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन शातिर चोरों को रोकने का इशारा दिया। तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने बाइक व तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।