दरभंगा: दरभंगा में महिला की सिर काटकर हत्या, पति फरार; पुलिस जांच में जुटी
दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाजितपुर थाना क्षेत्र के जोतका गांव में 38 वर्षीय महिला की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बाजितपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।