अररिया: डीएम के जनता दरबार में 68 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश
Araria, Araria | May 8, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।