गुमला: शादी के 15 दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के लूटो पनसो गांव में शनिवार को एक 21 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतक की पहचान मुर्शिद अंसारी (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,ल मुर्शिद गांव में सैलून का काम करता था। शनिवार की रात उसने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।