पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो विधि विरुद्ध बालकों को किया गया निरुद्ध
मेहंदी गंज थाना क्षेत्र में 1 जुलाई को हुए लूट कांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार शाम 5:25 पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन पटना सिटी राजकिशोर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं इस घटना में लूट गए मोबाइल फोन और नगद राशि के साथ