बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के धारूपुर में विधायक ने दो गोला चैता महोत्सव का किया उद्घाटन
बिक्रमगंज नगर परिषद के धारूपुर स्थित गोवर्धन मंदिर प्रांगण में दो गोला चैता महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक ने किया उदघाटन काराकाट विधायक अरुण सिंह ने किया, जबकि उद्घोषक आकाश बाबा ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजक मंडल के संजय सिंह ने सभी अतिथियों और कलाकारों का फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया।