घाघरा: घाघरा में स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति के कार्यालय का शुक्रवार को हुआ उद्घाटन
Ghaghra, Gumla | Jun 12, 2026 घाघरा में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा के पूर्व पहान भौआ पहान,अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार,कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन,दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे,विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, व अन्य ने फीता काटकर किया