जांजगीर: कलेक्टर ने उन्नतिशील किसान के खेत का दौरा किया, नवाचार अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बरागांव में उन्नतिशील किसान कुंवर सिंह मधुकर (नंदकुमार) के खेत पहुचकर जायजा लिया एवं उनके द्वारा अपनाए जा रहे फसल विविधिकरण मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान के नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अधिक लाभदायक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करने कहा।