मंगलवार, दोपहर 2 बजे: भीषण गर्मी के बीच खरगोन के झिरन्या तहसील का ग्राम घोड़ी खुर्द (नूरू पटेल फाल्या) जल संकट की आग में झुलस रहा है। आज मंगलवार दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पड़ोसी गांवों में नल-जल योजना की गंगा बह रही है, वहीं घोड़ी खुर्द आज भी कोसों दूर स्थित कुओं के भरोसे है,