श्रीडूंगरगढ़: सूनी ढाणी में लाखों के जेवर और नकदी चोरी, श्रीडूंगरगढ पुलिस जांच में जुटी
श्रीडूंगरगढ़।थाना क्षेत्र के गांव लिखमादेसर रोही में अज्ञात चोरों ने एक सूनी ढाणी को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामले में पीड़िता कमला देवी पत्नी भगवान नाथ सिद्ध ने इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 1 जून की रात अज्ञात व्यक्ति ढाणी में घुस आया। उस समय पीड़िता और उसकी पुत्री घर पर मौजूद नहीं थीं