रीठी: स्वच्छता और सेवा का मिसाल: बिलहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Rithi, Katni | Apr 5, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में स्थित बिलहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज स्वच्छता, बेहतर उपचार और मानवीय सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। यहाँ की सबसे खास बात है — साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था, जो न सिर्फ मरीजों को राहत देती है बल्कि एक सकारात्मक माहौल भी तैयार करती है। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल रहा है।