सीतापुर: मछरेहटा निवासी युवक का शव सड़क के किनारे मिला, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के मछरेहटा इलाके में रहने वाला एक युवक अपनी ससुराल संदना थाना क्षेत्र के ढींगरा गांव गया था। जिसके बाद संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।