आमला: रानीडोंगरी गांव में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ, जनसुनवाई में महिलाओं ने शराब माफियों के खिलाफ की शिकायत,लगाई गुहार
Amla, Betul | Jun 9, 2026 आमला तहसील में 9 जून को 1 बजे करीब रानीडोंगरी गांव की महिलाएं आमला के जनसुनवाई में पहुंची हैं। और गांव में अवैध शराब का कारोबार पर रोक लगाने की मांग की हैं। आरोप लगाया कई बार शिकायत करने बावजूद आबकारी विभाग व पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। वही आज जनसुनवाई में महिलाओं ने शराब बिक्री पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की हैं।