बिल्सी: पुरदलपुर निवासी कुछ महिलाओं ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन होने के बावजूद सिलेंडर न देने का लगाया आरोप
Bilsi, Budaun | May 2, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर न मिलने का मामला सामने आया है। पुरदलपुर समेत कई गांवों की आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने शनिवार को बिल्सी तहसील दिवस में जिलाधिकारी (DM) अवनीश राय से इसकी शिकायत की। महिलाओं का आरोप है कि कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिले हैं।